ePaper

Holi Special Train : होली पर डिब्रूगढ़ और अंबेडकर नगर-पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट

Updated at : 28 Feb 2023 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
special-train

Holi special-train

रेलवे ने होली के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए डिब्रूगढ़/न्यू जलपाइगुड़ी, गोरखपुर तथा डॉ अंबेडकर नगर, पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

Holi Special Train : होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी क्रम में डिब्रूगढ़/न्यू जलपाइगुड़ी, गोरखपुर तथा डॉ अंबेडकर नगर, पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. यह जानकारी पूर्व मध्य रेल (ECR) के मुख्य जनंसपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी.

यह ट्रेन चलेंगी

  • गाड़ी संख्या 05978 डिब्रूगढ़-गोरखपुर स्पेशल डिब्रूगढ़ से 2 एवं 9 मार्च, 2023 (गुरुवार) को 19.25 बजे खुलकर शुक्रवार को 23 बजे समस्तीपुर एवं शनिवार को 01.15 बजे हाजीपुर रुकते हुए 7.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-बरौनी-कटिहार के रास्ते चलेगी.

  • गाड़ी संख्या 05977 गोरखपुर-डिब्रूगढ़ स्पेशल 7 एवं 14 मार्च, 2023 (मंगलवार) को गोरखपुर से 7.50 बजे खुलकर 12.20 बजे हाजीपुर रूकते हुए बुधवार को 21.15 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी. यह ट्रेन हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-बरौनी-कटिहार के रास्ते चलेगी.

  • गाड़ी संख्या 05777 गोरखपुर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल गोरखपुर से 4 एवं 11 मार्च, 2023 (शनिवार) को 17 बजे बजे खुलकर 22.15 बजे हाजीपुर रुकते हुए को रविवार को 11 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी. यह ट्रेन हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-बरौनी-कटिहार के रास्ते चलेगी.

  • गाड़ी संख्या 05778 न्यू जलपाईगुड़ी-गोरखपुर स्पेशल न्यू जलपाईगुड़ी से 6 एवं 13 मार्च, 2023 (सोमवार) को 15 बजे बजे खुलकर मंगलवार को 1.15 बजे हाजीपुर रुकते हुए 6.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. यह ट्रेन हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-बरौनी-कटिहार के रास्ते चलेगी.

Also Read: होली पर नालंदा के इन 5 गांवों में गूंजता है हरि का नाम, न उड़ता रंग न जलता चूल्हा, 51 साल से चली आ रही परंपरा

डॉ अंबेडकर नगर-पटना-डॉ अंबेडकर नगर सुपरफास्ट स्पेशल

  • गाड़ी संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर-पटना सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 3, 10 एवं 17 मार्च, 2023 (शुक्रवार) को डॉ अंबेडकर नगर से 5.05 बजे खुलकर अगले दिन 4.00 बजे पटना पहुंचेगी, वापसी में गाड़ी संख्या 09344 पटना – डॉ अंबेडकर नगर सुपरफास्ट स्पेशल 4, 11 एवं 18 मार्च, 2023 (शनिवार) को पटना से 7.20 बजे खुलकर अगले दिन 6.15 बजे डॉ अंबेडकर नगर पहुंचेगी. यह ट्रेन इंदौर-बीना-सतना-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू के रास्ते चलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन