विपक्षी नेताओं से मिलने नहीं गये थे दिल्ली, सम्राट चौधरी के बयान पर नीतीश कुमार ने कही ये बात

Published by :Ashish Jha
Published at :17 Aug 2023 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
विपक्षी नेताओं से मिलने नहीं गये थे दिल्ली, सम्राट चौधरी के बयान पर नीतीश कुमार ने कही ये बात

दिल्ली से पटना लौटने पर पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी दिल्ली यात्रा में विपक्षी दलों के नेताओं से मिलने का कोई कार्यक्रम ही नहीं था. सम्राट चौधरी के बयान पर नीतीश कुमार ने कहा कि वो क्यों ऐसे बोलते रहते हैं समझ नहीं आ रहा है. पता नहीं क्या बोल रहा है बेमतलब का.

विज्ञापन

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वो दिल्ली कुछ सिमित काम से गये थे. वहां उनका किसी विपक्षी नेता से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं था. विपक्षी नेताओं से तो फोन पर बात होती ही रहती है. दिल्ली से पटना लौटने पर पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी दिल्ली यात्रा में विपक्षी दलों के नेताओं से मिलने का कोई कार्यक्रम ही नहीं था. पत्रकारों ने जब कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार को दिल्ली में नेताओं का समय नहीं मिला तो नीतीश कुमार ने कहा कि वो क्यों ऐसे बोलते रहते हैं समझ नहीं आ रहा है. पता नहीं क्या बोल रहा है बेमतलब का.

विपक्षी नेताओं से होती रहती है बातचीत

नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने गया था. उनको बहुत सम्मान देता हूं और शुरू से उनके साथ रहा था. नीतीश कुमार ने कहा कि हम कुछ लिमिटेड काम से गये थे. नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी बातचीत विपक्षी नेताओं से होती रहती है. वे जब फोन करते हैं तो बात होती ही हैं. ऐसा थोड़े ही है कि कांग्रेस के नेताओं से बात नहीं होती. फोन पर बात होती ही है. इस यात्रा में मेरी किसी और से कोई बात नहीं हुई. उन्होंने कहा कि हम सभी लोग जब साथ आ गए तो बीजेपी वाले बेचैन हो गए हैं. नीतीश ने दावा किया कि 2024 में बीजेपी की सरकार चली जायेगी.

एनडीए की बैठक पर साधा निशाना

नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के I.N.D.I.A से भाजपा डर गयी है. अटल बिहारी वाजपेयी के समय और अभी के एनडीए पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 1999 में पूर्व पीएम वाजपेयी ने ही इस गठबंधन का नाम रखा था, पहले जब हम लोग साथ थे तो एक साथ सभी पार्टी मिलकर बैठक करते थे. दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के बाद ये लोग बैठक करना बंद कर दिया. नीतीश कुमार ने कहा कि जब हम लोग एनडीए में थे तो मीटिंग होती थी. उसके बाद ये लोग (मोदी-शाह) मीटिंग कहां कर रहे थे. जब हमलोगों की दो मीटिंग हो गयी और नये गठबंधन का नाम रख दिया गया, तब वो लोग भी आनन फानन में बैठक करना शुरू कर दिए हैं.

2024 चुनाव देश के हित में होगा

नीतीश कुमार की पार्टी को पांच सीट भी नहीं आएगी. प्रशांत किशोर के इस बयान पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि में उन लोगों की बातों का जवाब नहीं देता हूं. इस पर ध्यान भी नहीं देता हूं. कोई कुछ भी बोलते रहता है. इससे क्या लेना देना है. जनता से पूछ लीजिए. बिहार में बढ़ते अपराध के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार में कहां अपराध हो रहा है. बहुत कम हो रहा है. आंकड़ा देखिए. बिहार में आपराधिक घटना बहुत कम है. वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत अच्छा होगा. देश के हित में होगा.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन