बिहार सरकार ने बदला मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का तरीका, ई-मेल के जरिए घर बैठे कर सकेंगे हासिल, जानें प्रक्रिया

Motihari News : death certificate
कोरोना काल में मृत्यु के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर मृत्यु प्रमाणपत्र जल्द उपलब्ध कराने के लिए नगर विकास व आवास विभाग ने नयी व्यवस्था की है. विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने सभी नगर निकायों को आदेश दिया है कि वे अपने क्षेत्र में होने वाले मृत्यु के बाद मृत्यु प्रमाणपत्र देने के लिए इ-मेल का प्रयोग करेंगे. ऐसे में कोई भी आवदेन आता है तो आवेदन पर आवेदक का इमेल और फोन नंबर जरूर लिखवा लिया जाये, ताकि बाद में आवेदक को उसके परिजन के मृत्यु प्रमाणपत्र डिजिटली इमेल के माध्यम से भेज दिये जाये और इसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से भी आवेदन को दिया जाये.
कोरोना काल में मृत्यु के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर मृत्यु प्रमाणपत्र जल्द उपलब्ध कराने के लिए नगर विकास व आवास विभाग ने नयी व्यवस्था की है. विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने सभी नगर निकायों को आदेश दिया है कि वे अपने क्षेत्र में होने वाले मृत्यु के बाद मृत्यु प्रमाणपत्र देने के लिए इ-मेल का प्रयोग करेंगे.
प्रधान सचिव ने कहा कि कोई भी आवदेन आता है तो आवेदन पर आवेदक का इमेल और फोन नंबर जरूर लिखवा लिया जाये, ताकि बाद में आवेदक को उसके परिजन के मृत्यु प्रमाणपत्र डिजिटली इमेल के माध्यम से भेज दिये जाये और इसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से भी आवेदन को दिया जाये.
विभाग की ओर से कहा गया है कि अगर कोई आवेदक इमेल से सॉफ्ट कॉपी लेने के बाद भी हार्डकॉपी लेने की मांग करता है तो ऐसे आम आवेदकों का पता नोट कर उनको रजिस्टर्ड डाक से मृत्यु प्रमाणपत्र की हार्डकॉपी नगर निकाय उपलब्ध करायेंगे, लेकिन रजिस्टर्ड डाक भेजने का खर्च आवेदकों को ही देना होगा.वहीं, केवल डाकघर से प्रमाणित कॉपी नहीं मंगाने की स्थिति में ही आवेदक निकाय कार्यालय में प्रमाणपत्र लेने आ सकेंगे.
विभाग ने नगर निकायों से कहा है कि आवेदकों को जल्द-से-जल्द मृत्यु प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना होगा. इसके लिए अलग से एक पंजी रहेगी. इसमें आवेदन मिलने और इमेल से प्रमाणपत्र भेजने की तारीख का लिखी जायेगी, ताकि जांच में पता चले कि एक आवेदक को कितने दिनों में प्रमाणपत्र उपलब्ध करा दिया गया.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




