ePaper

पटना में भाजपा विधायक के घर घुसे अपराधी, धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला

Updated at : 04 May 2023 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
पटना में भाजपा विधायक के घर घुसे अपराधी, धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला

विधायक कृष्ण कुमार मंटू व उनकी पत्नी अपने कमरे में सो रहे थे. इस दौरान सुबह बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. विधायक की पत्नी को मारने की कोशिश की जिससे उनकी पत्नी घायल हो गयी. इस हमले में विधायक बाल-बाल बच गए.

विज्ञापन

सारण के अमनौर के भाजपा विधायक कृष्ण कुमार मंटू व उनकी पत्नी पर पुनाईचक स्थित सरकारी आवास डी टू का गेट तोड़ कर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया. बदमाशों ने धारदार हथियार से विधायक व उनकी पत्नी पर हमला किया. इसमें उनकी पत्नी घायल हो गयीं. यह घटना 30 अप्रैल की सुबह तीन बजे की है. हालांकि, हो-हल्ला सुन कर अंगरक्षक ओमप्रकाश व चालक भी पहुंचे. इस दौरान बदमाशों ने सरकारी अंगरक्षक ओमप्रकाश पर भी जानलेवा हमला किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गये.

युवक को पकड़ किया गया पुलिस के हवाले 

इसके बाद एक बदमाश अविनाश कुमार शर्मा को पकड़ लिया गया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. वह मूल रूप से गया जिले के पेन थाने के गगरी गांव का रहने वाला है और पुनाईचक में किराये का कमरा लेकर रहता है. अंगरक्षक के बयान पर पकड़े गये अविनाश कुमार शर्मा व अन्य के खिलाफ में शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है.

युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है

सचिवालय डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है. घटना के दौरान वह अकेला था और कोई व्यक्ति उसके साथ नहीं था. विधायक की पत्नी आंशिक रूप से घायल हुई थीं. युवक पुनाईचक में किराये का कमरा लेकर रहता है और उसका इलाज भी डॉ विनय कारक के क्लिनिक में चल रहा है.

Also Read: बिहार शिक्षक भर्ती: BPSC को जल्द भेजी जाएगी अधियाचना, जानिए किस कक्षा के शिक्षक को कितना मिलेगा वेतन
सो रहे थे और अचानक कर दिया हमला

बताया जाता है कि विधायक कृष्ण कुमार मंटू व उनकी पत्नी अपने कमरे में सो रहे थे. इस दौरान सुबह बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया. अंगरक्षक ओमप्रकाश ने पुलिस को जो बयान दिया है, उसके अनुसार तीन बजे सुबह ही चार-पांच की संख्या में बदमाश गेट को तोड़ कर घर के अंदर प्रवेश कर गये. इसके बाद वे लोग सीधे बेडरूम में चले गये और विधायक व उनकी पत्नी को मारने की कोशिश की. लेकिन, विधायक हमले में बच गये, लेकिन उनकी पत्नी घायल हो गयीं. इसके बाद हो-हल्ला होने पर सभी जुटने लगे तो बदमाश भागने लगे. लेकिन एक को खदेड़ कर पकड़ लिया गया .

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन