ePaper

Bihar Weather Forecast : दिन और रात के तापमान में दोगुना से अधिक अंतर, धूप से बचने की सलाह

Updated at : 03 Apr 2021 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast : दिन और रात के तापमान में दोगुना से अधिक अंतर, धूप से बचने की सलाह

निम्न दबाव के कमजोर पड़ने से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. दिन और रात के तापमान में करीब 21.3 डिग्री सेल्सियस का अंतर है. दिन में निकल रही तेज धूप से गर्मी अपने चरम पर है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. निम्न दबाव के कमजोर पड़ने से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. दिन और रात के तापमान में करीब 21.3 डिग्री सेल्सियस का अंतर है. दिन में निकल रही तेज धूप से गर्मी अपने चरम पर है.

धूप से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. आने वाले दिनों में तापमान और भी बढ़ने की संभावना है. सूरज ढलने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलती है. रात में ठंडी हवा चलने से तापमान पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है.

पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी. वहीं, न्यूनतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया.

रात का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं, दिन का तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड दर्ज किया गया. दिन में ऊमस वाली गर्मी से शाम ढलते ही राहत मिलती है.

पांच दिनों का तापमान

तिथि अधिकतम न्यूनतम

  • 02 अप्रैल 35.3 14.0

  • 01 अप्रैल 34.4 18.4

  • 31 मार्च 31.1 19.4

  • 30 मार्च 34.6 18.7

  • 29 मार्च 35.2 16.7

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन