Bihar Weather Forecast : 12 जून को बिहार में दस्तक देगा मॉनसून, आज से बढ़ेगा तापमान

Updated at : 15 May 2021 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Forecast : 12 जून को बिहार में दस्तक देगा मॉनसून, आज से बढ़ेगा तापमान

Chennai: Two men on a motorcycle try to cover themselves with an umbrella as its rains, during ongoing COVID-19 lockdown, in Chennai, Thursday, April 9, 2020. (PTI Photo/R Senthil Kumar) (PTI09-04-2020_000225B)

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 12 जून को दस्तक दे सकता है़ एक तरह से यह अपने सामान्य समय पर होगा़ पूर्वी बिहार से बिहार में प्रवेश करने के साथ यह पूरे प्रदेश में फैलेगा़ आइएमडी ने मॉनसून के संबंध में एक पूर्वानुमान शुक्रवार को जारी किया है़

विज्ञापन

पटना. बिहार में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 12 जून को दस्तक दे सकता है़ एक तरह से यह अपने सामान्य समय पर होगा़ पूर्वी बिहार से बिहार में प्रवेश करने के साथ यह पूरे प्रदेश में फैलेगा़ आइएमडी ने मॉनसून के संबंध में एक पूर्वानुमान शुक्रवार को जारी किया है़

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पिछले साल मॉनसून को पांच जून के आसपास बिहार में ऑन सेट होना था, लेकिन वह 12 जून के आसपास बिहार आया था़ बिहार के लिए यह एक अच्छी सूचना है कि इस बार मॉनसून समय पर दस्तक देगा़ आइएमडी की जानकारी के मुताबिक इस बार केरल में मॉनसून 31 मई को दस्तक देगा़ कम-से-कम एक दिन पहले या चार दिन देरी से भी इसकी दस्तक संभव है़

आइएमडी पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि अरब सागर में चक्रवाती सिस्टम विकसित हो रहा है़ इसके प्रभाव की वजह मॉनसून एक दिन पहले भी केरल पहुंच सकता है़ यही वजह होगी कि वह देश के विभिन्न भागों में सामान्य समय पर दस्तक दे सकता है़

उम्मीद है कि बिहार में मॉनसून 12 जून तक दस्तक दे देगा़ इससे पहले आइएमडी ने अप्रैल में पूर्वानुमान जारी कर बताया था कि प्रदेश के कई जिलो में इस साल 20 से 25% बारिश कम होगी़ इसी संबंध में एक और रिपोर्ट 30 से 31 मई के बीच आयेगी. तब यह सुनिश्चित होगा कि इस साल बिहार में मॉनसून में कितनी बारिश होगी़

आज से बढ़ेगी गर्मी

आइएमडी पटना के मुताबिक पूर्वी बिहार को छोड़कर पूरे बिहार में शनिवार से गर्मी एक बार फिर बढ़ सकती है. अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार बने हुए हैं.

दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी और गांगेय क्षेत्र में विशेष चक्रवातीय क्षेत्र सक्रिय है़ इससे बिहार में बंगाल से नमीयुक्त हवाएं तेजी के साथ दस्तक दे सकती हैं. लिहाजा, पूर्वी बिहार में कुछ स्थानों पर बारिश संभव है़. बिहार में 12 जून को दस्तक देगा मॉनसून तथा News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें।

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन