ePaper

पटना में बन रहा परिवहन विभाग का हाईटेक मुख्यालय कैंपस, एयरपोर्ट के तर्ज पर होंगी सुविधाएं, जानें कहां के लिए मिलेंगी बसें...

Updated at : 12 Mar 2021 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में बन रहा परिवहन विभाग का हाईटेक मुख्यालय कैंपस, एयरपोर्ट के तर्ज पर होंगी सुविधाएं, जानें कहां के लिए मिलेंगी बसें...

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में परिवहन विभाग का मुख्यालय बनाया जा रहा है. जिसका निर्माण अक्टूबर तक हो जायेगा. अब डीटीओ, आरटीओ कार्यालय और बस डीपो तीनों एक ही कैंपस में होंगे. अब आरा, बक्सर, सासाराम, भभुआ, छपरा आदि के लिए बसों की सुविधाएं यहीं से उपलब्ध हो सकेगी. वहीं सीटी बसों का परिचालन भी यहां से किया जायेगा.

नगर सेवा की बसों के लिए यहां अलग से एक बड़ा टर्मिनल बनाया जायेगा. 200 बसों के लिए पड़ाव भी बनाये जा रहे हैं जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश होंगे. यात्रियों की सुविधा के लिए इस बस टर्मिनल में एयरपोर्ट के तर्ज पर ही वातानुकूलित लाउंज बनाए जायेंगे. यात्रियों के लिए मुफ्त इंटरनेट की भी सुविधा दी जायेगी. लोग वाई-फाई की सुविधा का आनंद ले सकेंगे.

कैंपस के अंदर हाइजीन का ख्याल भी रखा जायेगा. यहां केवल पैक्ड फूड को ही बेचने की इजाजत होगी. यहां डिलक्स शौचालय की भी सुविधा प्रदान की जायेगी. एयरपोर्ट में जिस तरह के फूड काउंटर देखे जाते हैं वो सुविधा यहां भी मिलेगी. कैंपस में पर्यावरण का भी ख्याल रखा जायेगा. यहां के 20 फीसदी हिस्से पर हरियाली देखी जायेगी.

Also Read: Bengal Election 2021: बंगाल में जदयू ने ममता बनर्जी की पार्टी में मारी सेंध, भारी अंतर से जीते TMC विधायक को किया अपने साथ

पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए इस कैंपस में केवल हरियाली ही नहीं बल्कि फूल-पौधे में पटवन का तरीखा भी बेहद अनोखा होगा. यहां गंदे पानी के रिसाइकिलिंग के लिए प्लांट लगाया जायेगा. जिस पानी से ही इन फूल-पौधों का पटवन किया जायेगा. इस कैंपस में ही कर्मचारियों को रहने के लिए बहुमंजिला इमारतों की कॉलोनी बनाया जाना है.

इस कैंपस से ही इलेक्ट्रिक बसों का भी परिचालन भी किया जाना है. जिसके लिए यहां चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गया है. शहर में आवागमन के लिए इन बसों को उपयोग किया जाना है. बसों की पार्किंग और चार्जिंग के लिए भी यहां जगह बनाई जा रही है. वहीं इसी परिसर में अब डाइविंग लाइसेंस भी बनाये जायेंगे. जिसके लिए अलग-अलग काउंटर होंगे.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन