Bihar Panchayat Election : बिहार पंचायत चुनाव में भी BJP, JDU, RJD उतारेंगे अपना कैंडिडेट? MP और Rajasthan चुनाव में हो चुका है प्रयोग

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Dec 2020 4:23 PM

विज्ञापन

Bihar Bihar panchayat chunav 2021 date : कांग्रेस, बीजेपी, राजद और जदयू जैसी पार्टी अपने सिंबल पर कैंडिडेट उतार सकती है. हालांकि इस पर अंतिम निर्णय सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली कैबिनेट में ही लिया जा सकता है.

विज्ञापन

Bihar Panchayat Election : एमपी और राजस्थान पंचायत चुनाव (Rajasthan Panchayat Chunav) की तरह इस बार बिहार में भी दलगत चुनाव होने की संभावना बताई जा रही है. दलगत आधारित पंचायत चुनाव होने से पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ा जा सकता है. यानी कांग्रेस (Congress), बीजेपी (BJP), राजद (RJD) और जदयू (JDU) जैसी पार्टी अपने सिंबल पर कैंडिडेट उतार सकती है. हालांकि इस पर अंतिम निर्णय सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता वाली कैबिनेट में ही लिया जा सकता है.

सूत्रों के मुताबिक राजस्थान और एमपी (MP News) की तरह ही बीजेपी बिहार में भी पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. ऐसे में इस साल एनडीए की ओर से चुनाव से पहले दलगत आधारित पंचायत चुनाव कराए जाने की बात कही जा सकती है. हालांकि इसपर अंतिम फैसला नीतीश कैबिनेट द्वारा ही लिया जा सकता है.

पी टू पी फॉर्मूला पर काम कर रही बीजेपी- बता दें कि जेपी नड्डा (JP Nadda) के पार्टी अध्यक्ष बनने के साथ ही बीजेपी पीटूपी (पंचायत टू पार्लियामेंट) फॉर्मूला पर काम कर रही है. इसके तहत बीजेपी हर जगह अपना संगठन विस्तार करने में लगी है. वहीं राजस्थान में बीजेपी को मिली जीत के बाद पार्टी और उत्साहित है.

कब तक होगा चुनाव– बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों की सुगबुगाहट दिखने लगी है. राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर चुनाव की संभावित तारीखों को लेकर सुझाव मांगा है. राज्य निर्वाचन आयोग ने दो सप्ताह के अंदर सभी जरूरी जानकारियां देने की हिदायत दी है. उसके बाद पंचायत चुनाव की तारीखों के ऐलान की संभावना है.

Also Read: Bihar News: बिहार में भारत बंद के दौरान क्यों नहीं दिखे Tejashwi yadav, आखिर वो दिल्ली में क्या कर रहें हैं? कहीं ये तो कारण नहीं

Posted by : Avinish kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन