बिहार चुनाव : पालीगंज सीट माले को दिये जाने का विरोध, आरजेडी कार्यकर्ताओं का राबड़ी आवास के बाहर हंगामा, तेजप्रताप के खिलाफ नारेबाजी

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए महागठबंधन में टिकट बंटवारे को लेकर नेताओं और समर्थकों में असंतोष की भावना तेज होने लगी है. इसी कड़ी में आज राजधानी पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के घर के बाहर पालीगंज से आए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा किया है. बताया जा रहा है कि पालीगंज सीट माले को दिये जाने का विरोध करते हुए आरजेडी कार्यकर्ताओं ने राबड़ी आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी भी की.

खास बात यह रही कि इस दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपनी मां राबड़ी देवी के घर जा रहे थे, तब हंगामा कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं ने तेजप्रताप यादव को घेर लिया और टिकट देने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी करने लगे. हालांकि, तेजप्रताप यादव की गाड़ी अंदर चली गयी. गौरतलब है कि इस बार महागठबंधन में सीट शेयरिंग के तहत पालीगंज की सीट माले के खाते में गयी है.
बताया जाता है कि राबड़ी आवास के बाहर हंगामा कर रहे लोग पालीगंज के पूर्व विधायक दीनानाथ के समर्थक थे और उनको टिकट देने की मांग कर रहे थे. बता दें कि महागठबंधन के घटक दलों में राजद 144 सीट, कांग्रेस 70 सीट, सीपीआई 6 सीट, सीपीएम 4 सीट और 19 सीटों पर सीपीआई माले चुनाव लड़ेगी. सूत्रों की माने तो आरजेडी ने अपने कई विधायकों का पत्ता काट दिया है. साथ ही कुछ सीटें आरजेडी और वाम दलों के हिस्से में जाने के कारण भी वहां के विधायक इस बार रेस से ही बाहर हो गए हैं.
Upload By Samir Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए