अशोक राजपथ पर मिलेगी जाम से मुक्ति, कारगिल चौक से एनआइटी मोड़ तक बनेगा डबल डेकर रोड

डबल डेकर रोड बनने से पीएमसीएच आने-जाने में जाम की समस्या नहीं होगी. पुल निर्माण निगम के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार के लिए पीएमसीएच के पास मल्टीपार्किंग का निर्माण होगा.
पटना. शहर का पहला डबल डेकर रोड कारगिल चौक से एनआइटी मोड़ के बीच बनाने में चार नामी-गिरामी एजेंसियों ने दिलचस्पी दिखायी है. टेंडर में कई एजेंसियां शामिल हुई है.
जानकारों के अनुसार निर्माण करने में एसपी सिंगला सहित अन्य तीन एजेंसियां शामिल हैं. दो तीन दिनों में टेक्निकल बीड फाइनल करने के बाद फायनेंसियल बीड खुलेगा.
कारगिल चौक से एनआइटी मोड़ के बीच लगभग दो किलोमीटर डबल डेकर रोड निर्माण होना है. इसमें एनआइटी से कारगिल आनेवाले निचली सड़क से आयेंगे.
जबकि कारगिल चौक से एनआइटी मोड़ ऊपर बनी सड़क से जायेंगे. दो साल में रोड का निर्माण होना है. इसके निर्माण पर लगभग 430 करोड़ खर्च होंगे.
डबल डेकर रोड बनने से पीएमसीएच आने-जाने में जाम की समस्या नहीं होगी. पुल निर्माण निगम के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार के लिए पीएमसीएच के पास मल्टीपार्किंग का निर्माण होगा.
वहां रैंप बना कर पीएमसीएच परिसर को कनेक्टिविटी दी जायेगी. इसके बाद पटना विश्वविद्यालय के बगल में कृष्णा घाट जानेवाली सड़क के पास रैंप बना कर कनेक्टिविटी दी जायेगी.
इससे गंगा पथ से अशोक राजपथ होकर गांधी मैदान आनेवाले को भी सुविधा मिलेगी. कारगिल चौक से सौ मीटर आगे से शुरू होकर एनआइटी मोड़ से पहले पहले सड़क उतरेगी.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




