पटना में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी, परिवहन और महंगाई पर पड़ेगा असर
पेट्रोल पंप
Patna News: राजधानी पटना में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है. नई दरों के अनुसार डीजल की कीमत 96.53 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 99.36 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इस तरह डीजल पर 2.83 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है.
Patna News: (सुबोध कुमार नंदन) राजधानी पटना में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है. नई दरों के अनुसार डीजल की कीमत 96.53 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 99.36 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इस तरह डीजल पर 2.83 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है.
वहीं, पेट्रोल की कीमत 110.47 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 113.35 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. यानी पेट्रोल 2.88 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है.
आम लोगों और परिवहन क्षेत्र पर पड़ेगा असर
इस संबंध में जानकारी बिहार पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव विजेंद्र कुमार सिन्हा ने दी. उन्होंने बताया कि ईंधन की कीमतों में अचानक हुई इस वृद्धि का सीधा असर आम उपभोक्ताओं, वाहन चालकों और परिवहन क्षेत्र पर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि माल ढुलाई की लागत बढ़ने से रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं, जिससे बाजार में महंगाई बढ़ने की आशंका है.
टैक्सी, ऑटो और बस संचालकों पर बढ़ेगा दबाव
विजेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से टैक्सी, ऑटो और बस संचालकों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ेगा. वहीं निजी वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों का मासिक खर्च भी बढ़ जाएगा. व्यवसायियों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि का असर जल्द ही बाजार में महंगाई के रूप में देखने को मिल सकता है. आम लोगों ने सरकार से ईंधन कीमतों पर राहत देने की मांग की है.
also read: India Post की नई फ्रेंचाइजी स्कीम 2.0 लॉन्च, अब पार्सल और COD डिलीवरी से होगी तगड़ी कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Karuna Tiwari
करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










