कांग्रेस की राह पर बीजेपी

Updated at : 29 May 2017 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस की राह पर बीजेपी

एक बात की दाद देनी पड़ेगी बीजेपी सरकार को कि हर वह काम डंके की चोट पर कर रही है, जो कांग्रेस के समय में शुरू हुआ था. उस समय यही बीजेपी उसे देश के लिए बुरा कहती थी, मगर आज उन्हीं योजनाओं को ताम-झाम के साथ लागू कर रही है. असम का लैंड बाउंड्री […]

विज्ञापन

एक बात की दाद देनी पड़ेगी बीजेपी सरकार को कि हर वह काम डंके की चोट पर कर रही है, जो कांग्रेस के समय में शुरू हुआ था. उस समय यही बीजेपी उसे देश के लिए बुरा कहती थी, मगर आज उन्हीं योजनाओं को ताम-झाम के साथ लागू कर रही है. असम का लैंड बाउंड्री एग्रीमेंट हो या आधार कार्ड को वैधता प्रदान करना या एफडीआइ, आज बीजेपी सभी को स्वीकार कर चुकी है.

जब कांग्रेस सरकार 2011 में जीएसटी लाने की बात कर रही थी, तब आज का सत्तापक्ष उस समय का विपक्ष, इसके विरोध में तलवार तान ली थी. ऐसा लगता है कि इस सरकार का विचार पहले वाली सरकार के साथ हूबहू मिलता है, यानी समस्त परंपरागत पार्टियों का काम करने का ढंग एक-सा है.

जंग बहादुर सिंह, इमेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola