एक्सपायरी दवा बरदाश्त नहीं
Updated at : 26 May 2017 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

एक्सपायरी दवा वाली खबर वाकई आंख खोलने वाली खबर है. मैं कोई फिजिशियन या केमिस्ट तो नहीं हूं, पर इतना जरूर जानता हूं कि दवाएं एक्सपायरी होने के बाद जहर बन जाती है. और यह बात डॉक्टर व मेडिकल दुकान वालों को अच्छे से पता है. इसके बावजूद इस तरह का अपराध करते हैं. अपने […]
विज्ञापन
एक्सपायरी दवा वाली खबर वाकई आंख खोलने वाली खबर है. मैं कोई फिजिशियन या केमिस्ट तो नहीं हूं, पर इतना जरूर जानता हूं कि दवाएं एक्सपायरी होने के बाद जहर बन जाती है. और यह बात डॉक्टर व मेडिकल दुकान वालों को अच्छे से पता है. इसके बावजूद इस तरह का अपराध करते हैं.
अपने फायदे के लिए दूसरों की जान से खेलने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए. डॉक्टर को हम भगवान मानते हैं और मेडिकल वालों पर आंख बंद कर भरोसा करते हैं. और बदले में अगर विश्वासघात मिले, तो उनके लिए क्या दंड हो सकते हैं. हालांकि सभी फिजिशियन ऐसा नहीं करते. समय-समय पर दवाओं को अपडेट करते हैं. पर कुछ लालची फिजिशियन की वजह से सभी डॉक्टर को बदनामी झेलनी पड़ती है.
पालुराम हेम्ब्रम, सालगाझारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




