पाकिस्तान के पास छवि सुधारने का अवसर
Updated at : 23 May 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

पाकिस्तान के संबंध में आम धारणा है कि वह आतंक का पोषक देश है. उसकी छवि हालिया वर्षों में काफी धूमिल हुई है. कुलभूषण जाधव केस में एक बार फिर ऐसा ही हुआ. हेग के अंतरराष्ट्रीय अदालत में भारत की विजय हुई. अंतरराष्ट्रीय पंचायत ने पाकिस्तान की दलीलों को ठुकरा दिया और कुलभूषण जाधव की […]
विज्ञापन
पाकिस्तान के संबंध में आम धारणा है कि वह आतंक का पोषक देश है. उसकी छवि हालिया वर्षों में काफी धूमिल हुई है. कुलभूषण जाधव केस में एक बार फिर ऐसा ही हुआ. हेग के अंतरराष्ट्रीय अदालत में भारत की विजय हुई. अंतरराष्ट्रीय पंचायत ने पाकिस्तान की दलीलों को ठुकरा दिया और कुलभूषण जाधव की फांसी पर रोक लगा दी है. भारत पाक संबंधों में उदासीनता कम कटुता ज्यादा दिखती है.
कुलभूषण केस में पाकिस्तान को एक मौका मिला है अपनी छवि सुधारने का. पाकिस्तान के शीर्ष नेता व सैन्य अधिकारी मानवीय दृष्टिकोण अपना कर, बिना शर्त कुलभूषण को क्षमा करते हुए रिहा कर देते हैं, तो वह अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में एक नयी पहचान कायम कर सकते हैं. इसका व्यापक असर दोनों देशों के बातचीत पर भी पड़ सकता है.
सोहन कुमार, धुर्वा, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




