आदत और स्वच्छता अभियान

Updated at : 22 May 2017 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
आदत और स्वच्छता अभियान

भारत सरकार ने बड़े जोर -शोर से स्वच्छता अभियान शुरू किया. इसमें उसे लोगों का काफी सहयोग भी मिला, पर इसके बावजूद हर जगह गंदगी है. अगर इसका गहराई से विश्लेषण किया जाये, तो अपनी आदत को ही जिम्मेदार पाते हैं. हमारी बहुत खराब आदत हैं कि हम जहां जो चीज भी खाते हैं, उसका […]

विज्ञापन
भारत सरकार ने बड़े जोर -शोर से स्वच्छता अभियान शुरू किया. इसमें उसे लोगों का काफी सहयोग भी मिला, पर इसके बावजूद हर जगह गंदगी है. अगर इसका गहराई से विश्लेषण किया जाये, तो अपनी आदत को ही जिम्मेदार पाते हैं.
हमारी बहुत खराब आदत हैं कि हम जहां जो चीज भी खाते हैं, उसका रैपर या जो हिस्सा खाते नहीं, उसे बड़ी ही बेफिक्री से वहीं गिरा देते हैं. ऐसा करते देख बच्चे भी यही आदत सीखते हैं और यह एक शृंखला बन जाती हैं.
देखने में तो यह छोटी-सी बात लगती हैं, पर जब यही बात अधिकतर लोगों के द्वारा की जाती है, तो इसका असर बड़े पैमाने पर होती है. लोगों को चाहिए कि दूसरे पर ऊंगली उठाने से पहले वे स्वयं को देखें. तब सच्चे अर्थो में स्वच्छता अभियान को सफलता होगी.
सीमा साही ,बोकारो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola