पाक के पाले हुए सांप की कहानी
Updated at : 17 May 2017 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

पाकिस्तान की स्थिति बिना पेंदी के लोटे की तरह है. कभी कुछ कहता है, तो कभी कुछ और. भारत के बार-बार कहने पर भी उसने कभी हाफिज सईद को आतंकवादी घोषित नहीं किया, लेकिन जब अपने पाले हुए सांप ही डंसने लगे, तब जाकर उसने यह स्वीकार कर लिया कि वह आतंकवादी हमले का सरगना […]
विज्ञापन
पाकिस्तान की स्थिति बिना पेंदी के लोटे की तरह है. कभी कुछ कहता है, तो कभी कुछ और. भारत के बार-बार कहने पर भी उसने कभी हाफिज सईद को आतंकवादी घोषित नहीं किया, लेकिन जब अपने पाले हुए सांप ही डंसने लगे, तब जाकर उसने यह स्वीकार कर लिया कि वह आतंकवादी हमले का सरगना है और वह जेहाद के नाम पर आतंक फैला रहा है.
अचानक पाकिस्तान द्वारा ऐसी घोषणा करने के पीछे और भी कारण हो सकते हैं. अभी जाधव का केस भी अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में चल रहा है और पाकिस्तान इस मसले पर कड़ा रूख रखे हुए है, लेकिन एक बात तो साफ है कि कोई भी व्यक्ति जब दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है, तो पहले वही उस में गिरता है. दुर्भाग्यवश आजकल यही स्थिति पाकिस्तान की दिखती है.
गुलाम गौस आसवी, मदनाडीह, धनबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




