क्या असर होगा नौजवानों पर

जैसे ही कुख्यात उग्रवादी कुंदन पाहन ने डीआइजी के सामने सरेंडर किया, मीडिया में उसे ऐसे पेश किया गया, जैसे वह कोई सेलेब्रिटी हो. उसे 15 लाख का चेक भी सौंपा गया. कुदंन पाहन ने बड़े फक्र से इस बात का एलान भी किया कि अब वह राजनीतिक में आयेगा, जैसे वह लंदन से राजनीतिक […]
जैसे ही कुख्यात उग्रवादी कुंदन पाहन ने डीआइजी के सामने सरेंडर किया, मीडिया में उसे ऐसे पेश किया गया, जैसे वह कोई सेलेब्रिटी हो. उसे 15 लाख का चेक भी सौंपा गया. कुदंन पाहन ने बड़े फक्र से इस बात का एलान भी किया कि अब वह राजनीतिक में आयेगा, जैसे वह लंदन से राजनीतिक मे पीएचडी कर के आया हो.
देश में जो हजारों-लाखों नौजवान डिग्रियां लेकर भी बेरोजगारी के धक्के खा रहे हैं, भला उन पर इन बातों का क्या असर पड़ेगा? सरकार के ऐसे फैसलों से उग्रवाद थमेगा या बढ़ेगा? क्या जो कुंदन 128 कांडों का गुनाहगार है, क्या एकदम से पाक-दामन नेता बन जायेगा?
शादाब इब्राहिमी, ब्रांबे, रांची.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




