मोमेंटम झारखंड से क्या मिला
Updated at : 08 Mar 2017 6:36 AM (IST)
विज्ञापन

पिछले माह रघुवर सरकार ने मोमेंटम झारखंड का सफल आयोजन किया. निवेश के लिए देश विदेश के कई मशहूर उद्योगपतियों ने इसमें हिस्सा लिया. सीएनटी और एसपीटी एक्ट में रघुवर सरकार ने अपनी मर्जी से संशोधन तो कर दिया, पर मूल रैयतवासियों को यह संशोधन मजूर नहीं है. अगर मामला फंसता है, तो झारखंड की […]
विज्ञापन
पिछले माह रघुवर सरकार ने मोमेंटम झारखंड का सफल आयोजन किया. निवेश के लिए देश विदेश के कई मशहूर उद्योगपतियों ने इसमें हिस्सा लिया. सीएनटी और एसपीटी एक्ट में रघुवर सरकार ने अपनी मर्जी से संशोधन तो कर दिया, पर मूल रैयतवासियों को यह संशोधन मजूर नहीं है. अगर मामला फंसता है, तो झारखंड की किरकिरी होना तय है. इस आयोजन में खर्च हुए 100 करोड़ का जिम्मेवार कौन होगा. नेताओं को यह समझना होगा कि यहां की संस्कृति सभ्यता भिन्न है. यहां खनिज संपदा होते हुए भी जनता उद्योग नहीं कृषि का ही विकास चाहती है. अत: सरकार को भी चाहिए कि टकराव का रास्ता छोड़, विकास के अन्य विकल्पों पर गौर करे.
राजन राज, रांची
.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




