लहूलुहान मणिपुर

Updated at : 23 Dec 2016 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
लहूलुहान मणिपुर

उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर कराह रहा है. कौन उसकी वेदना एवं पीड़ा की सुध लेनेवाला है? किसे है बेचारी मणिपुरी जनता का ख्याल? मुख्यधारा से एकदम अलग- थलग. वर्षों से “फूट डालो और शासन करो” की नीति ने मणिपुर को लहूलुहान कर दिया है. पूरी आबादी पहाड़ी एवं मैदानी में बंटी हुई है. मणिपुर सरकार […]

विज्ञापन
उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर कराह रहा है. कौन उसकी वेदना एवं पीड़ा की सुध लेनेवाला है? किसे है बेचारी मणिपुरी जनता का ख्याल? मुख्यधारा से एकदम अलग- थलग. वर्षों से “फूट डालो और शासन करो” की नीति ने मणिपुर को लहूलुहान कर दिया है. पूरी आबादी पहाड़ी एवं मैदानी में बंटी हुई है.
मणिपुर सरकार द्वारा राज्य में मौजूदा नौ जिलों का विभाजन कर और सात नये जिलों के गठन के फैसले ने असमानता की बढ़ती खाई को और बढ़ा दिया है. लुक ईस्ट एवं एक्ट ईस्ट पालिसी का क्या हुआ? बगैर मणिपुर के इन पॉलिसीज का कोई औचित्य नहीं. सैन्य बलों की बहाली से कोई रास्ता निकलता नहीं दिखाई पड़ता है. समय की मांग है डायलॉग और डिसकोर्स की. अन्यथा चरमराते हुए भारतीय संघीय ढांचे को ध्वस्त होते देर न लगेगी.
संतोष सिंह, रिषड़ा, हुगली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola