चिंता आगामी पीढ़ी की!
Updated at : 19 Jul 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

वक्त की नजाकत का हवाला दे कर हम उन कामों को धड़ल्ले से किये जा रहे हैं, जो निश्चित रूप से कभी न कभी पूरी मानव जाति के सर्वनाश का कारण बनेंगी. क्या हम और हमारा समाज उन त्रासद भरे परिणामों की परिकल्पना करने में समर्थ नहीं, जब आनेवाली पीढ़ी निढाल पड़ी हमें कोस रही […]
विज्ञापन
वक्त की नजाकत का हवाला दे कर हम उन कामों को धड़ल्ले से किये जा रहे हैं, जो निश्चित रूप से कभी न कभी पूरी मानव जाति के सर्वनाश का कारण बनेंगी. क्या हम और हमारा समाज उन त्रासद भरे परिणामों की परिकल्पना करने में समर्थ नहीं, जब आनेवाली पीढ़ी निढाल पड़ी हमें कोस रही होगी.
हालात तो अभी ही डरावने हैं. प्रकृति एक छोर थामे लगातार अपने जुल्मों का हिसाब लेने लगी है, तो वहीं विनाशलीला के दूसरे छोर की डोर मानव जाति के हाथों में है, जो हर रोज खून की रंगरेलियां खेल रहे हैं. न तो उन्हें इनसानियत सूझ रही है और न ही खुदा का खौफ. इस समय हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, जब भारी व भयानक बदलाव होने के आसार अपने चरम पर है. ऐसे में चिंतनीय पहलू यह है कि हमारी पीढ़ी को क्या हम ऐसा भविष्य दे पायेंगें, जिनसे उन्हें हम पर फख्र हो.
आदित्य शर्मा, दुमका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




