बदलते मायने
Updated at : 15 Jul 2016 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

हमारा भारत, जिसके भीतर ही कहीं एक नया भारत जन्म ले रहा है़ यह मांग करता है अपने हक की, अभिव्यक्ति की आजादी की. पर वह कैसी आजादी हो, यह गौर करने का विषय है. एक देश जहां अगर आप ‘अनुराग कश्यप’ हैं तो आपको सच कहने या दिखाने का हक नहीं है, क्योंकि हुक्मरानों […]
विज्ञापन
हमारा भारत, जिसके भीतर ही कहीं एक नया भारत जन्म ले रहा है़ यह मांग करता है अपने हक की, अभिव्यक्ति की आजादी की. पर वह कैसी आजादी हो, यह गौर करने का विषय है. एक देश जहां अगर आप ‘अनुराग कश्यप’ हैं तो आपको सच कहने या दिखाने का हक नहीं है, क्योंकि हुक्मरानों को वह सच्चाई कड़वी लग सकती है.
लेकिन वहीं अगर आप ‘उमर’ या ‘कन्हैया’ हैं, तो आपको यह हक दिया जाता है कि आप अपने राष्ट्रविरोधी नारों से आतंकियों का गुणगान करें और एक देश की जमीन पर खड़े होकर, उसी देश के करोड़ों लोगों के समक्ष, उसी देश के टुकड़े करने का दावा करें. उसे अभिव्यक्ति की आजादी का नाम देना कहां तक जायज है? यह तो वही बात हो गयी कि आपको अपने पिता के सामने बोलने की आजादी चाहिए? क्या आजादी के मायने बदल रहे हैं या यह कुछ और ही है?
शैलेश पांडेय, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




