पांच वर्ष की प्रतीक्षा!
Updated at : 12 Apr 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

सही है कि देश ने पिछले 65 वर्षों तक खूब धैर्य रखा है, तो क्या देश की जनता मोदी सरकार को पांच वर्ष का समय नहीं दे सकती? वास्तव में यह नकारात्मकता की हद है. पिछले दिनों पार्टियों, मीडिया और बुद्धिजीवियों की हताशा कम, स्वार्थ ही ज्यादा दिखाई दी है. माना कि धन और बल […]
विज्ञापन
सही है कि देश ने पिछले 65 वर्षों तक खूब धैर्य रखा है, तो क्या देश की जनता मोदी सरकार को पांच वर्ष का समय नहीं दे सकती? वास्तव में यह नकारात्मकता की हद है. पिछले दिनों पार्टियों, मीडिया और बुद्धिजीवियों की हताशा कम, स्वार्थ ही ज्यादा दिखाई दी है.
माना कि धन और बल की प्राप्ति हेतु सभी लालायित रहते हैं, जो कोई बुरी बात नहीं, मगर इनके लिए इतना और इस कदर अंधा होना उचित नहीं है. इसीलिए ही तो इन सभी की साख को भी कुछ आंच जरूर आयी है. विरोध कोई बुरा नहीं होता, मगर सिर्फ विरोध के लिए विरोध कभी उचित नहीं है. इसलिए यह कई बार नीचा भी दिखा देता है. असल में किसी पार्टी के पास दूरगामी, पारदर्शी ठोस जनवादी कार्यक्रम ही नहीं हैं. सभी को सिर्फ अपने वोट बैंक और सत्ता की ही चिंता है.
वेद मामूरपुर, नरेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




