स्वागत योग्य कदम!

Updated at : 08 Apr 2016 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
स्वागत योग्य कदम!

नीतीश कुमार ने बिहार में देसी-विदेशी शराब पर प्रतिबंध लगा कर दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है़ इसके साथ ही बिहार, गुजरात, नागालैंड और मिजोरम के बाद देश का चौथा ड्राइ-स्टेट बन गया है. यह बात तो सच है कि मद्यपान से शरीर खोखला हो जाता है़ अगर शराब बिक्री से कुछ कमाई होती भी […]

विज्ञापन
नीतीश कुमार ने बिहार में देसी-विदेशी शराब पर प्रतिबंध लगा कर दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया है़ इसके साथ ही बिहार, गुजरात, नागालैंड और मिजोरम के बाद देश का चौथा ड्राइ-स्टेट बन गया है. यह बात तो सच है कि मद्यपान से शरीर खोखला हो जाता है़
अगर शराब बिक्री से कुछ कमाई होती भी है तो स्वास्थ्य के मद में सरकार को उससे ज्यादा खर्च करना पड़ जाता है. महात्मा गांधी कहते थे कि शराब मनुष्य के विवेक पर पर्दा डाल देती है.
पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई भी मद्यनिषेध के प्रबल समर्थक थे. आजकल आधुनिकता की पृष्ठभूमि में ऐसा माहौल बन गया है जिसमें शराबखोरी शिष्टाचार माना जाने लगा है. युवाओं में मद्यपान का चलन फल-फूल रहा है़ ऐसे में बिहार सरकार के इस फैसले का स्वागत करता हूं और उम्मीद करता हूं देश का हर राज्य मद्यनिषेध का समर्थन करे़
अखिलेश्वर कात्यायन, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola