सीखने की जरूरत
Updated at : 07 Apr 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

पिछले दिनों भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका से लौटते वक्त सउदी अरब में रुके़ वहां उन्होंने रियाद में आइटी कंपनी टीसीएस के एक केंद्र का दौरा किया़ यह जानकर काफी आश्चर्य हुआ कि रियाद की टीसीएस केंद्र को पूर्ण रूप से महिलाओं के द्वारा संचालित किया जाता है, जबकि ज्यादातर लोग यहजानते हैं कि इसलामिक देशों […]
विज्ञापन
पिछले दिनों भारत के प्रधानमंत्री अमेरिका से लौटते वक्त सउदी अरब में रुके़ वहां उन्होंने रियाद में आइटी कंपनी टीसीएस के एक केंद्र का दौरा किया़ यह जानकर काफी आश्चर्य हुआ कि रियाद की टीसीएस केंद्र को पूर्ण रूप से महिलाओं के द्वारा संचालित किया जाता है, जबकि ज्यादातर लोग यहजानते हैं कि इसलामिक देशों में महिलाएं प्रतिबंधित जिंदगी जीने के लिए विवश होती हैं.
यह समाचार हमें यह सोचने को मजबूर करता है कि भारत में जहां नारी की पूजा की मान्यता है, वहां दिन-प्रतिदिन दुष्कर्म व महिला उत्पीड़न के समाचार आते हैं. इसके विपरीत जिस देश की महिलाएं प्रतिबंधित जिंदगी जीने के लिए विवश हैं, वहां की महिलाएं देश के विकास की नयी गाथा गढ़ रही हैं. क्या हमारे देश और समाज को इससे कुछ सीखने की जरूरत नहीं है?
मृणाल कांति रक्षित, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




