सार्वजनिक संपत्ति का खयाल रखें
Updated at : 14 Mar 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

हमेशा जनता की अाकांक्षा सरकार से स्वच्छ व अच्छी सड़क, अनवरत बिजली-पानी, बेहतर अस्पताल व विद्यालय पाने की रहती है. सरकार सीमित संसाधनों के दायरे में यथासंभव हमारी इन आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करती है. हमें इन सुविधाओं को पाने के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ता है. ऐसे में यह जरूरी है […]
विज्ञापन
हमेशा जनता की अाकांक्षा सरकार से स्वच्छ व अच्छी सड़क, अनवरत बिजली-पानी, बेहतर अस्पताल व विद्यालय पाने की रहती है. सरकार सीमित संसाधनों के दायरे में यथासंभव हमारी इन आकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करती है. हमें इन सुविधाओं को पाने के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ता है. ऐसे में यह जरूरी है कि हम इन सुविधाओं का सही उपयोग और उसकी रख-रखाव हेतु सदैव जागरूक और प्रयत्नशील रहें. अभी होली आनेवाली है़
इस अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर होलिका दहन की परंपरा है. अगर हम होलिका दहन के लिए सार्वजनिक संपत्ति का खयाल रखते हुए सड़क और बिजली के तारों से जरा बच कर जगह का चुनाव करें, तो हम भविष्य में खुद को होने वाली असुविधा से बच पायेंगे.
डाॅ एएन सिंह, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




