पांचवे जेपीएससी मुद्दे पर ढोंग
Updated at : 20 Feb 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन

राज्य के बड़े नेताओं और मीडिया समूहों ने जिस तरह से पांचवी जेपीएससी मुख्य परीक्षाफल में गड़बड़ी की बात कही, वह सही मालूम होता है. क्योंकि इस गड़बड़ी की जांच की मांग पर जब छात्रों ने आमरण अनशन किया तो जेपीएससी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 618 रिजेक्शन की खबर का खंडन किया. जबकि कोर्ट […]
विज्ञापन
राज्य के बड़े नेताओं और मीडिया समूहों ने जिस तरह से पांचवी जेपीएससी मुख्य परीक्षाफल में गड़बड़ी की बात कही, वह सही मालूम होता है. क्योंकि इस गड़बड़ी की जांच की मांग पर जब छात्रों ने आमरण अनशन किया तो जेपीएससी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 618 रिजेक्शन की खबर का खंडन किया. जबकि कोर्ट के समक्ष जेपीएससी ने 618 रिजेक्शन को शपथपत्र पर स्वीकार किया, जिससे विरोधाभासी स्वर सुनायी देती है. जेपीएससी की अब तक आठ परीक्षाओं पर न्यायिक/सीबीआइ जांच चल रही है. जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष व कई सदस्य जेल की हवा खा रहे हैं. ऐसे में इसे झारखंड का व्यापम घोटाला की संज्ञा दी जा सकती है.
एक संवैधानिक संस्था का निष्पक्ष, तटस्थ और पारदर्शी होना आवश्यक है. शीतकालीन सत्र में जिस तरह स्पीकर महोदय ने इस मामले को गंभीरता से लिया था, वैसी ही कार्यवाही की जरूरत बजट सत्र में भी है, ताकि पारदर्शी एवं स्वस्थ प्रतियोगिता का माहौल मिले.
-अंश कुमार, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




