जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक अस्थिरता

Updated at : 04 Feb 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की राजनीतिक अस्थिरता

तीन सप्ताह से भी अधिक समय से जम्मू कश्मीर राज्य सरकार विहीन है. मुफ्ती साहब के इंतकाल के बाद से उनकी बेटी मेहबूबा मुफ्ती इतना समय क्यों लगा रही हैं? इस प्रश्न का उत्तर बड़े-बड़े दिग्गज नहीं दे पा रहे हैं. कोई कहता है मुफ्ती साहब ने घाटी में बाढ़ पीड़ितों के लिए सवा लाख […]

विज्ञापन
तीन सप्ताह से भी अधिक समय से जम्मू कश्मीर राज्य सरकार विहीन है. मुफ्ती साहब के इंतकाल के बाद से उनकी बेटी मेहबूबा मुफ्ती इतना समय क्यों लगा रही हैं? इस प्रश्न का उत्तर बड़े-बड़े दिग्गज नहीं दे पा रहे हैं.
कोई कहता है मुफ्ती साहब ने घाटी में बाढ़ पीड़ितों के लिए सवा लाख करोड़ का पैकेज मांगा था, केंद्र ने केवल आठ हजार करोड़ दिये. कोई कह रहा है बीजेपी के स्थानीय सदस्य कश्मीर से धारा 370 हटाने की मांग कर रहे हैं
तो कई इस तकरार के कारण के पीछे दक्षिणपंथियों के उस मांग को मान रहे हैं, जिसके तहत बारी-बारी से दोनों पार्टियांे से मुख्यमंत्री हों, आदि़ लेकिन पीडीपी को बीजेपी के साथ गठबंधन करने के बाद अपनी घटती लोकप्रियता की चिंता सता रही है. लगता है कि अब घाटी में राजनीतिक अस्थिरता का दौर शुरू होने वाला है और बेमेल गठबंधन करना पार्टियों की मजबूरी होगी.
-जंग बहादुर सिंह, गोलपहाड़ी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola