संयमित हो सरस्वती पूजा की तैयारी

Updated at : 02 Feb 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
संयमित हो सरस्वती पूजा की तैयारी

वसंत के पांचवें दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है. शिक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों व पढ़ाई कर रहे छात्रों के साथ-साथ हर शिक्षित व्यक्ति की मां शारदे के प्रति आस्था रहती है. स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में भी पूजा का खासा महत्व रहता है. पूजा को लेकर चंदा वसूली व डीजे के आयोजन […]

विज्ञापन
वसंत के पांचवें दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है. शिक्षा व्यवस्था से जुड़े लोगों व पढ़ाई कर रहे छात्रों के साथ-साथ हर शिक्षित व्यक्ति की मां शारदे के प्रति आस्था रहती है.
स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में भी पूजा का खासा महत्व रहता है. पूजा को लेकर चंदा वसूली व डीजे के आयोजन की तैयारियां भी शुरू हो गयी हैं. लेकिन, भक्तिमय माहौल की स्थापना की बजाय, प्रशासन द्वारा निर्धारित मानकों से इतर फूहड़ गीतों को बजाने का कोई औचित्य नजर नहीं आता. अगर यही भक्ति है, तो यह विद्यार्थी जीवन व समाज के लिए अभिशाप है.
आप युवा छात्र हैं. देश के भविष्य हैं. शिक्षा या विद्या प्राप्ति का उद्देश्य, छात्रों में नैतिकता, विनम्रता और सभ्यता का विकास करना है. जब तक व्यवहार में शालीनता नहीं आयेगी, तब तक सफलता नहीं मिल पायेगी. इस लिए पूजा को पूजा रहने दें, दिखावा नहीं बनायें.- सुधीर कुमार, गोड्डा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola