मुद्दों की ही हो राजनीति

Updated at : 29 Jan 2016 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
मुद्दों की ही हो राजनीति

वर्तमान में हमारे देश में जिस तरह की राजनीति चल रही है, यह देश एवं समाज के भविष्य के लिए कतई शुभ संकेत नहीं है. आज कई राजनीतिक दल एवं नेता आये दिन यह साबित करने में लगे रहते हैं कि उनकी कमीज दूसरे की कमीज से ज्यादा सफेद. कोई मुद्दा मिला नहीं कि उसे […]

विज्ञापन
वर्तमान में हमारे देश में जिस तरह की राजनीति चल रही है, यह देश एवं समाज के भविष्य के लिए कतई शुभ संकेत नहीं है. आज कई राजनीतिक दल एवं नेता आये दिन यह साबित करने में लगे रहते हैं कि उनकी कमीज दूसरे की कमीज से ज्यादा सफेद. कोई मुद्दा मिला नहीं कि उसे लपकने को तैयार रहते हैं ऐसे लोग.
ये न खुद जनता के लिए काम करते हैं, अौर न ही काम करनेवालों को जनता के लिए काम करने देते हैं. इसमें नुकसानआम जनता को उठाना पड़ता है, पर किसी को आम जनता की फिक्र नहीं. ऐसे लोग मुद्दों से भटकते और राजनीति चमकाते हैं.
काश ऐसा हो कि राजनीति में शिक्षा, रोजगार, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, तरक्की जैसे मुद्दे उठें अौर धर्म, मजहब, जाति, मंदिर, मसजिद, पशु आदि पर राजनीति न हो. व्यवस्था बदले अौर दोषी, अपराधी, बलात्कारियों को बचाने की राजनीति न हो. ऐसी राजनीति तो कतई न हो, जिसमें एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कवायद छिड़े और देश के मान सम्मान को ठेस पहुंचे.
– सुमंत चौधरी, जमशेदपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola