देश में राजनीति का गिरता स्तर
Updated at : 22 Jan 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी स्कॉलर छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या को भी नेताओं ने जाति व धर्म के चश्मे से देखना शुरू कर दिया है. पिछड़ा दलित के नाम पर कोई सहानुभूति जता रहा है, तो कोई देश के असहिष्णु होने की बात कर रहा है. आज पूरे देश में रोहित की आत्महत्या […]
विज्ञापन
हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी स्कॉलर छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या को भी नेताओं ने जाति व धर्म के चश्मे से देखना शुरू कर दिया है. पिछड़ा दलित के नाम पर कोई सहानुभूति जता रहा है, तो कोई देश के असहिष्णु होने की बात कर रहा है.
आज पूरे देश में रोहित की आत्महत्या का मुद्दा छाया है. किसी पार्टी या नेता ने तब बात क्यों नहीं उठायी, जब पांच दलित छात्रों को विश्वविद्यालय से निष्काषित किया गया था.
अगर समय पर यह मुद्दा उठा होता, तो शायद आज किसी छात्र को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती. नेता या पार्टी अगर दलितों व पिछड़ों की हितेषी खुद को मानते, तो लाश पर राजनीति करने की बजाय उनकी समस्या पर ध्यान देते. पर इसका मूल कारण है नेताओं की सोच, जो सत्ता तक पहुंचने के लिए जाति व धर्म का सहारा लेना जरूरी मानती है.
– प्रताप तिवारी, सारठ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




