अब शिक्षा में भी सियासत!
Updated at : 22 Jan 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

पिछले कई दशकों से हम देखते आ रहे हैं कि खेलों में सियासतदान पदार्पण करते आ रहे हैं. भले ही उन्हें खेल के बारे में जानकारी हो या नहीं. भले ही वे कभी खेल के मैदान ना गये हों, लेकिन खेल के मैदान पर ये सियासतदान अच्छी पारी खेलते हैं. जैसे खेल में ऐसे लोगों […]
विज्ञापन
पिछले कई दशकों से हम देखते आ रहे हैं कि खेलों में सियासतदान पदार्पण करते आ रहे हैं. भले ही उन्हें खेल के बारे में जानकारी हो या नहीं. भले ही वे कभी खेल के मैदान ना गये हों, लेकिन खेल के मैदान पर ये सियासतदान अच्छी पारी खेलते हैं. जैसे खेल में ऐसे लोगों के आने का मकसद खेलों को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि अपनी तरक्की करना है. कुछ इसी प्रकार का हाल अभी शिक्षण संस्थानों में होने लगा है. खेल के मैदान से अब ये शिक्षा में भी दखल देने लगे हैं.
पिछले कुछ महीनों से जिस तरह शिक्षा में सियासत का दखल बढ़ता जा है, यह चिंताजनक है. पहले पुणे के फिल्म इंस्टिट्यूट और अब हैदराबाद विश्वविद्यालय में एक छात्र का आत्महत्या करना कई सवाल उठाता है.आखिर यह कब तक चलेगा? शिक्षा में ऐसी चीजों को नहीं रोका गया, तो शिक्षा के क्षेत्र में हमारे गौरवशाली भूत-वर्तमान पर कलंक लग जायेगा. इस मुद्दे पर सरकार अौर हमसब को गंभीर होना होगा.
– सुमंत चौधरी, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




