परीक्षा शुल्क पर ध्यान देने की जरूरत
Updated at : 21 Jan 2016 1:22 AM (IST)
विज्ञापन

आये दिन सरकारी नौकरी के लिए नियुक्तियां निकाली जाती है. चाहे राज्य सरकार की हो या केंद्र सरकार की. एक पद के लिए कई उमीदवार होते है. ऐसे में लाखों अभ्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा में आवेदन करते है. जिसमें परीक्षा शुल्क के रूप में मोटी शुल्क वसूली जाती है. इनमें ऐसे अभ्यार्थी भी होते हैं, जो […]
विज्ञापन
आये दिन सरकारी नौकरी के लिए नियुक्तियां निकाली जाती है. चाहे राज्य सरकार की हो या केंद्र सरकार की. एक पद के लिए कई उमीदवार होते है. ऐसे में लाखों अभ्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा में आवेदन करते है. जिसमें परीक्षा शुल्क के रूप में मोटी शुल्क वसूली जाती है. इनमें ऐसे अभ्यार्थी भी होते हैं, जो नौकरी के लिए योग्य तो होते हैं, पर आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण चाह कर भी आवेदन नहीं कर पाते.एेसे अभ्यर्थी नौकरी से वंचित हो जाते हैं.
इसमें उन अभ्यर्थियों का सपना टूट जाता है तथा सरकार भी योग्य अभ्यर्थी खो देती है. इस मसले पर सरकार को ध्यान देना चाहिए कि उसे परीक्षा शुल्क के नाम पर अपना खजाना भरने के बजाय योग्य उमीदवार का चयन करना है, ताकि अभ्यर्थी के साथ इंसाफ हो.
-सुमंत चौधरी, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




