खेती की नयी राह

प्रधानमंत्री ने ठीक कहा है कि सिक्किम के किसानों की सीख से खेती की तसवीर बदलेगी और केवल देश ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए यह राज्य जैविक खेती का अग्रदूत बनेगा. सिक्किम की सरकार ने 12 साल पहले घोषणा की थी कि राज्य में खेतिहर उत्पादन को पूर्ण रूप से जैविक रीति वाला बनाना […]
प्रधानमंत्री ने ठीक कहा है कि सिक्किम के किसानों की सीख से खेती की तसवीर बदलेगी और केवल देश ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए यह राज्य जैविक खेती का अग्रदूत बनेगा. सिक्किम की सरकार ने 12 साल पहले घोषणा की थी कि राज्य में खेतिहर उत्पादन को पूर्ण रूप से जैविक रीति वाला बनाना है.
प्रदेश सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की जानी चाहिए कि वादे के मुताबिक सिक्किम अब देश का पहला जैविक कृषि वाला राज्य घोषित हो गया है. पर्वतीय राज्य सिक्किम में खेती-बाड़ी की स्थितियां बहुत कठिन हैं. राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र के मात्र 11 प्रतिशत हिस्से में ही खेती होती है, जबकि यहां 65 प्रतिशत लोग जीविका के लिए खेती पर निर्भर हैं. राज्य की खेतिहर जमीन का मात्र 5 प्रतिशत हिस्सा ही सिंचाई की सुविधा वाला है, 95 प्रतिशत हिस्से पर खेती बारिश पर निर्भर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




