विज्ञान के बराबर खेल को सम्मान ?

Published at :06 Dec 2013 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
विज्ञान के बराबर खेल को सम्मान ?

शोध-अनुसंधान में लगे विश्व के गणमान्य विद्वानों-प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों से प्रशंसित भारतीय वैज्ञानिक डॉ प्रोफेसर चिंतामणि नागेसा रामचंद्र राव को देश के सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ के लिए चुना जाना उचित, श्रेष्ठ और प्रशंसनीय निर्णय है. भारत की मनीषा व ज्ञान-विज्ञान की महती गौरवमयी परंपरा का समादर अभिनंदनीय सद्भावपूर्ण कार्य है. वहीं, एक कुशल क्रिकेट […]

विज्ञापन

शोध-अनुसंधान में लगे विश्व के गणमान्य विद्वानों-प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों से प्रशंसित भारतीय वैज्ञानिक डॉ प्रोफेसर चिंतामणि नागेसा रामचंद्र राव को देश के सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ के लिए चुना जाना उचित, श्रेष्ठ और प्रशंसनीय निर्णय है.

भारत की मनीषा व ज्ञान-विज्ञान की महती गौरवमयी परंपरा का समादर अभिनंदनीय सद्भावपूर्ण कार्य है. वहीं, एक कुशल क्रिकेट खिलाड़ी को एक वैज्ञानिक ज्ञान की गरिमा की श्रेष्ठता के मानक पर, उसी वैज्ञानिक के समकक्ष, सम्मान दिया जाना, अनुसंधान-ज्ञान की पुराप्रतिष्ठित परंपराओं का घोर उपहासपूर्ण अपमान है. देश के युवाओं में क्रीड़ा-कौतुकप्रियता का उन्माद पैदा कर, ज्ञान-विज्ञान-शोध के अध्ययन से विमुखता की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित किया जा रहा है. सरकार इस पहलू पर सोचे.

डॉ रामस्वार्थ ठाकुर, मोतिहारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola