यह झारखंड का दुर्भाग्य ही तो है!

Published at :05 Dec 2013 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
यह झारखंड का दुर्भाग्य ही तो है!

झारखंड का यह दुर्भाग्य ही तो है कि ऐसे-ऐसे लोग यहां मंत्री बन रहे हैं जो वास्तव में किसी लायक नहीं हैं. हेमंत सरकार के कुछ मंत्री अपने ऊटपटांग बयानों और हरकतों से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. इनकी कारगुजारियों की वजह से झारखंड पूरे देश में बदनाम हो रहा है. गौरतलब है कि […]

विज्ञापन

झारखंड का यह दुर्भाग्य ही तो है कि ऐसे-ऐसे लोग यहां मंत्री बन रहे हैं जो वास्तव में किसी लायक नहीं हैं. हेमंत सरकार के कुछ मंत्री अपने ऊटपटांग बयानों और हरकतों से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. इनकी कारगुजारियों की वजह से झारखंड पूरे देश में बदनाम हो रहा है. गौरतलब है कि इन मंत्रियों को अपना मनपसंद मलाईदार विभाग नहीं मिला है. इस वजह से ये हेमंत सोरेन से नाराज बताये जा रहे हैं.

कितने दुख की बात है कि अपने विभाग को बेहतर बनाने व चमकाने के बजाय खुद को धनवान बनाने में लगे हैं ये मंत्री. अंत में इनकी वही दुर्गति होगी, जो पूर्व के निर्दलीय मंत्रियों की हो चुकी है. इनमें से एक मंत्री ऐसे हैं, जिन्होंने यह स्वीकार भी कर लिया है कि मंत्री बनने के लिए क्या-क्या पापड़ नहीं बेले हैं. ऐसा करके उन्होंने जनता और अपने मातहतों की नजर में खुद को छोटा कर लिया है.

आनंद चंद्रवंशी, मरहेड़ी, चौपारण

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola