जुर्म जीत गया !

Updated at : 23 Dec 2015 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
जुर्म जीत गया !

‘‘जुर्म जीत गया!’’ यह आह से उपजी एक मां की चीख है. सच तो यह है कि सिर्फ इंसानियत हारी, बाकी सब जीत गये. हम ‘निर्भया’ के लिए इंसाफ मांगते रहे. जब तक ‘जुवेनाइल’ की खाल ओढ़े आरोपित घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे, क्या किसी पीड़ित या पीड़िता को इंसाफ मिल पायेगा. एक मां ने […]

विज्ञापन

‘‘जुर्म जीत गया!’’ यह आह से उपजी एक मां की चीख है. सच तो यह है कि सिर्फ इंसानियत हारी, बाकी सब जीत गये. हम ‘निर्भया’ के लिए इंसाफ मांगते रहे. जब तक ‘जुवेनाइल’ की खाल ओढ़े आरोपित घटनाओं को अंजाम देते रहेंगे, क्या किसी पीड़ित या पीड़िता को इंसाफ मिल पायेगा.

एक मां ने अपनी बेटी को खो दिया, हम तख्तियां लिये खड़े रहे. कैंडिल लेकर प्रदर्शन करते रहे. तीन साल पहले जब कातिलों को सजा सुनायी गयी, तो सब ने अपनी-अपनी जीत मान ली. गुनाहगार की उम्र कठोर सजा के लायक नहीं थी.

हम यह भी जानते थे कि इंसाफ कानून की हद को पार नहीं कर पायेगा, फिर भी हम खामोश थे. सच तो यह है कि हम बिलखती मां की आंसुओं को ही छलते रहे हैं. कातिल जब तक ‘जुवेनाइल’ की खाल में दुबका रहेगा, जीत जुर्म की ही होती रहेगी.

– एमके मिश्र, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola