सचिन को भारत रत्न सराहनीय पहल

Published at :23 Nov 2013 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
सचिन को भारत रत्न सराहनीय पहल

सचिन एक धैर्यवान सोच हैं. एकाग्रता की परिभाषा हैं सचिन. विनम्रता की धारा हैं सचिन. हिमालय सा इरादा हैं सचिन. आज अंतरराष्ट्रीय क्रि केट मंच से इस महान व्यक्तित्व ने विदाई तो ले ली है, पर विदाई नहीं ली है इस खेल से. क्रि केट, जो हमारे देश में एक खेल से कहीं बढ़ कर […]

विज्ञापन

सचिन एक धैर्यवान सोच हैं. एकाग्रता की परिभाषा हैं सचिन. विनम्रता की धारा हैं सचिन. हिमालय सा इरादा हैं सचिन. आज अंतरराष्ट्रीय क्रि केट मंच से इस महान व्यक्तित्व ने विदाई तो ले ली है, पर विदाई नहीं ली है इस खेल से. क्रि केट, जो हमारे देश में एक खेल से कहीं बढ़ कर है, वहां सचिन एक जुनून हैं, एक आत्मविश्वास हैं, एक प्रेरणा हैं, जो देश की हर धड़कन में धड़कता है.

इस छोटे कद के महान इनसान की प्रशंसा में शब्द कम पड़ जायेंगे. जब तक क्रि केट का खेल इस धरती पर खेला जाता रहेगा, तब तक इस महान भारतीय क्रि केटर के कारनामों की दुनिया मिसाल देती रहेगी. भारत सरकार द्वारा सचिन को भारत रत्न देने की पहल काफी सराहनीय है. यह फैसला सिर्फ सचिन का सम्मान नहीं है, सम्मान है हर देशवासी का, जो सचिन को एक रोल मॉडल मानता है.
आनंद कानू, सिलीगुड़ी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola