हाथी के दांत बने राज्य मॉडल स्कूल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Jul 2015 1:08 AM (IST)
विज्ञापन

यूं तो अंगरेजी माध्यम से बच्चों को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मॉडल स्कूल खोले गये हैं. झारखंड में सरकार द्वारा स्थापित मॉडल स्कूलों की व्यवस्था को देख कर तो ऐसा ही लगता है कि ये मॉडल स्कूल सिर्फ हाथी के दांत बन कर रह गये हैं. यहां बच्चों […]
विज्ञापन
यूं तो अंगरेजी माध्यम से बच्चों को प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मॉडल स्कूल खोले गये हैं. झारखंड में सरकार द्वारा स्थापित मॉडल स्कूलों की व्यवस्था को देख कर तो ऐसा ही लगता है कि ये मॉडल स्कूल सिर्फ हाथी के दांत बन कर रह गये हैं.
यहां बच्चों को अंगरेजी माध्यम से शिक्षा देने के लायक न तो शिक्षकों का प्रबंध है और न ही यहां पर इस प्रकार की कोई उन्नत व्यवस्था की गयी है. इन मॉडल स्कूलों में अब तक तो छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा की पढ़ाई की जाती थी, लेकिन इस साल से नौवीं कक्षा की भी पढ़ाई शुरू की गयी है.
इन स्कूलों में कक्षाएं तो बढ़ा दी गयी हैं, लेकिन सुविधाएं अब भी गौण हैं. स्थिति यह है कि इन स्कूलों में पढ़नेवाले बच्चों को ढंग से पाठ्यक्रम में शामिल अंगरेजी की पुस्तकें भी उपलब्ध नहीं हैं.
संतोष साहू, लचरागढ़, सिमडेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




