स्कूल बसों की जांच बेहद जरूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jul 2015 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

मैं आपके समाचार पत्र के माध्यम से निजी स्कूलों द्वारा संचालित स्कूल बसों के संदर्भ में राज्य सरकार और संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूं. जिला प्रशासन द्वारा स्कूल वाहनों की जांच कर क्या उन्हें सरकारी मापदंडों के अनुरूप परखा जा रहा है? इसके साथ ही, क्या स्कूल वाहनों को चलाने वाले चालक […]
विज्ञापन
मैं आपके समाचार पत्र के माध्यम से निजी स्कूलों द्वारा संचालित स्कूल बसों के संदर्भ में राज्य सरकार और संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूं. जिला प्रशासन द्वारा स्कूल वाहनों की जांच कर क्या उन्हें सरकारी मापदंडों के अनुरूप परखा जा रहा है? इसके साथ ही, क्या स्कूल वाहनों को चलाने वाले चालक प्रशिक्षित हैं?
कई स्कूल बसों में चालक के अप्रशिक्षित होने के बावजूद बच्चे उसमें सफर करते हैं. क्या सरकार वैसे चालकों को भी वाहन चलाने की अनुमति देगी, जिनके पास प्रशिक्षण और लाइसेंस नहीं है?
क्या सरकार उन स्कूल बस मालिकों पर भी कार्रवाई करेगी, जिनकी बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को जानवरों की लादा जाता है? निजी स्कूल बसों की जांच के लिए राज्य सरकार द्वारा अभियान चलाया जाना आवश्यक है.
अनंत विजय सिंह, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




