नेताओं से करें ‘गिव-अप’ की अपील

Published at :08 Jul 2015 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
नेताओं से करें ‘गिव-अप’ की अपील

इन दिनों देश के प्रधान सेवक गिव-अप का खूब प्रचार प्रसार कर रहे हैं. मतलब आम लोगों से गैस सब्सिडी वापस करने की बात कर रहे हैं, ताकि गरीबों को गैस दी जा सके. यह विडंबना ही है कि प्रधान सेवक महोदय वास्तव में जनता के पैसों से अपना प्रचार कर रहे हैं. अब सवाल […]

विज्ञापन
इन दिनों देश के प्रधान सेवक गिव-अप का खूब प्रचार प्रसार कर रहे हैं. मतलब आम लोगों से गैस सब्सिडी वापस करने की बात कर रहे हैं, ताकि गरीबों को गैस दी जा सके. यह विडंबना ही है कि प्रधान सेवक महोदय वास्तव में जनता के पैसों से अपना प्रचार कर रहे हैं.
अब सवाल यह उठता है कि जितने पैसे विज्ञापन के लिए खर्च किये गये क्या उतने पैसे भी सब्सिडी के रूप में जनता द्वारा वापस मिल पाया? जनता के खून-पसीने की कमाई से प्रधान सेवक अपना प्रचार कर रहे हैं.
अगर सब्सिडी वापस करने की अपील करनी है, तो कोई ऐसी प्रक्रिया अपनाएं, जिसमें जनता का पैसा फिजूल खर्च ना हो. गरीबों को सब्सिडी देने के लिए आप यह अपील आम जनता से करने के बजाय उन सांसदों, विधायकों और आला अफसरों से करें, जो हर माह लाखों कमाते हैं.
प्रताप कुमार तिवारी, सारठ, देवघर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola