बेहाल झारखंड के बदहाल विद्यालय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jun 2015 5:18 AM (IST)
विज्ञापन

14 साल की आयु के हर बच्चे को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने 2009 में राइट टू एजुकेशन एक्ट पास किया. कानून तो पास हो गया, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है. झारखंड में बहुत सी जगहें ऐसी हैं, जहां बच्चे हैं, तो स्कूल नहीं. स्कूल हैं, तो […]
विज्ञापन
14 साल की आयु के हर बच्चे को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने 2009 में राइट टू एजुकेशन एक्ट पास किया. कानून तो पास हो गया, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है.
झारखंड में बहुत सी जगहें ऐसी हैं, जहां बच्चे हैं, तो स्कूल नहीं. स्कूल हैं, तो अध्यापक नहीं. अध्यापक हैं, तो किताबें नहीं. ऐसे में हम झारखंड के बच्चों का भविष्य कैसे सुधार सकते हैं? राज्य में अब भी 50 प्रतिशत बच्चे स्कूल का मुंह नहीं देख पाते. कुछ बच्चे स्कूल में सिर्फ खिचड़ी खाने आते हैं. सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में बहुत गिरावट आयी है. विद्यालय में योग्य शिक्षकों की कमी मुख्य कारण है.
सर्व शिक्षा अभियान प्रभावी ना होना, स्कूलों में कमरों की कमी, स्थायी व योग्य शिक्षकों का अभाव के साथ शिक्षकों पर गैर शैक्षणिक कार्य का बोझ भी शिक्षा के स्तर को गिराने के जिम्मेदार है.
पूनम गुप्ता, मधुपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




