मूल निवासी बनाम स्थानीयता की नीति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jun 2015 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

‘स्थानीयता’ शब्द ने झारखंड में जबरदस्त बहस छेड़ रखी है. मन से सोचा जाये, तो इसे झारखंडियों को दिग्भ्रमित करने का हथियार बना दिया गया है. वास्तव में इसका उपयोग झारखंडियों को उनके अधिकारों से वंचित करते हुए उपनिवेशकों को मदद पहुंचाने के लिए किया जा रहा है. झारखंड आंदोलन की पृष्ठभूमि जगजाहिर है. अपने […]
विज्ञापन
‘स्थानीयता’ शब्द ने झारखंड में जबरदस्त बहस छेड़ रखी है. मन से सोचा जाये, तो इसे झारखंडियों को दिग्भ्रमित करने का हथियार बना दिया गया है. वास्तव में इसका उपयोग झारखंडियों को उनके अधिकारों से वंचित करते हुए उपनिवेशकों को मदद पहुंचाने के लिए किया जा रहा है.
झारखंड आंदोलन की पृष्ठभूमि जगजाहिर है. अपने राज्य में ही एक क्षेत्र विशेष के लोगों द्वारा उपेक्षित किये जाने एवं अधिकारों से वंचित रखने के खिलाफ झारखंडियों का क्रोध एवं असहिष्णुता झारखंड आंदोलन का मुख्य कारण रहा है. झारखंड अलग राज्य का निर्माण भी यहां के मूल निवासियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए ही कराया गया. अत: झारखंड में सबसे पहले मूल निवासी की परिभाषा को परिभाषित करने की जरूरत है. इसमें यहां के खेतिहर व रैयतदार शामिल किये जा सकते हैं.
मंजू संडील, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




