भ्रष्टाचार के आदी हो गये हैं हम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jun 2015 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

मैंने प्रभात खबर के पाठक मत में पालूराम हेंब्रम जी के खास पत्र को पढ़ा. इसका विषय-वस्तु ‘हम सबको सहयोग करना होगा’ था. इसे पूरा पढ़ने पर मैं उनके विचार से ओत-प्रोत हो गया. उनके जैसा विचार अगर हर आदमी में हो, तो सच में संसार से भ्रष्ट व्यवस्था खुद ही समाप्त हो जायेगी. लेकिन […]
विज्ञापन
मैंने प्रभात खबर के पाठक मत में पालूराम हेंब्रम जी के खास पत्र को पढ़ा. इसका विषय-वस्तु ‘हम सबको सहयोग करना होगा’ था. इसे पूरा पढ़ने पर मैं उनके विचार से ओत-प्रोत हो गया.
उनके जैसा विचार अगर हर आदमी में हो, तो सच में संसार से भ्रष्ट व्यवस्था खुद ही समाप्त हो जायेगी. लेकिन मुङो लगता है कि संभवत: हेंब्रम जी भी भ्रष्टाचार की तह में नहीं गये होंगे. तभी तो उनके मन में ऐसा विचार आया. हम भली-भांति जानते हैं कि आदमी का नेचर और सिग्नेचर नहीं बदलता. उनका कथन तो बिलकुल सही है.
इसमें कोई दो राय नहीं, लेकिन आज सरकारी कर्मी से लेकर मंत्री तक को रिश्वत लेने की लत पड़ गयी है. अगर वे रिश्वत ने लें, तो रात में उन्हें नींद ही नहीं आयेगी. यह भी एक प्रकार का नशा ही है, जो छूटने का नाम नहीं ले रही है. यह छूट जाये, तो अच्छा हो.
परितोष कुमार सेन, नोनीहाट, दुमका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




