मोदी सरकार का तुगलकी फरमान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jun 2015 5:28 AM (IST)
विज्ञापन

पिछले दिनों सरकार नें आइआइटी मद्रास के दलित छात्र संगठन की मान्यता रद्द कर दी. कारण बस इतना था कि छात्रों ने मोदी सरकार के खिलाफ में कुछ बयान दिया था. यह बात मुङो हास्यास्पद और अधिक निंदनीय लगती है. आखिर संगठन के छात्रों का कसूर ही क्या था, जिसके लिए उन्हें बैन कर दिया […]
विज्ञापन
पिछले दिनों सरकार नें आइआइटी मद्रास के दलित छात्र संगठन की मान्यता रद्द कर दी. कारण बस इतना था कि छात्रों ने मोदी सरकार के खिलाफ में कुछ बयान दिया था. यह बात मुङो हास्यास्पद और अधिक निंदनीय लगती है. आखिर संगठन के छात्रों का कसूर ही क्या था, जिसके लिए उन्हें बैन कर दिया गया? सिर्फ इतना ही कि उन्होंने सरकार के खिलाफ अपनी बात रखी थी?
तो क्या इस देश में अब अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भी नहीं रही? हम भी छात्र हैं, कल हम भी अगर सरकार के बारे में अपनी राय रखें, तो हमें भी सोच-समझ कर रखना होगा? या यूं कहें कि सरकार की तारीफ में रखना होगा. सरकार की आलोचना नहीं कर सकते. आखिर क्या सरकार लोगों के मन में यह डर पैदा करना चाहती है कि कोई सरकार की आलोचना करने से पहले दस बार सोचे?
शशि शेखर बल, करौं, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




