देश के भीतर के काले धन पर ध्यान दें

Published at :29 May 2015 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
देश के भीतर के काले धन पर ध्यान दें

देश की बड़ी आबादी तो अपने जिले से बाहर नहीं निकल पाती. उसके लिए दिल्ली भी विदेश जैसा है. लेकिन वह देश के अंदर ही काला धन कमानेवालों से वाकिफ है. नगर निगम, बिक्री कर, आय कर व आबकारी विभाग, तहसील, कचहरी, पुलिस महकमा, सरकारी अस्पताल, बुनियादी शिक्षा विभाग, जिला आपूर्ति विभाग, बिजली विभाग समेत […]

विज्ञापन
देश की बड़ी आबादी तो अपने जिले से बाहर नहीं निकल पाती. उसके लिए दिल्ली भी विदेश जैसा है. लेकिन वह देश के अंदर ही काला धन कमानेवालों से वाकिफ है.
नगर निगम, बिक्री कर, आय कर व आबकारी विभाग, तहसील, कचहरी, पुलिस महकमा, सरकारी अस्पताल, बुनियादी शिक्षा विभाग, जिला आपूर्ति विभाग, बिजली विभाग समेत अनेक सरकारी विभागों में ईमानदारी की कुछ ज्यादा ही कमी है. शायद ही कोई भाग्यशाली नागरिक होगा, जो इन विभागों में प्रवेश करने के बाद जेब ढीली करवा कर न आता हो.
हर कदम पर चढ़ावा चढ़ाना पड़ता है, काम करानेवालों की जेबें ढीली होती हैं और विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों की जेबें भरती हैं. इन विभागों में रिश्वत लेने और देने का खुला खेल होता है. फिर भी शासकों की नजर में देश में भ्रष्टाचार नहीं है.
सुरुचि प्रिया, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola