तब कौन है फाइलों का रखवाला?

संसद में कुछ समय से लगातार प्रधानमंत्री के स्पष्टीकरण की मांग हो रही थी, खासकर कोल ब्लॉक की गायब फाइलों तथा रुपये के अवमूल्यन के संदर्भ में. लिहाजा जवाब में राज्यसभा में उनका भाषण आया जो इन सवालों के उत्तर में था. इसमें उन्होंने मार्मिक अपील ही ज्यादा की, बनिस्पत किसी ठोस कदम या आशान्वित […]
संसद में कुछ समय से लगातार प्रधानमंत्री के स्पष्टीकरण की मांग हो रही थी, खासकर कोल ब्लॉक की गायब फाइलों तथा रुपये के अवमूल्यन के संदर्भ में. लिहाजा जवाब में राज्यसभा में उनका भाषण आया जो इन सवालों के उत्तर में था.
इसमें उन्होंने मार्मिक अपील ही ज्यादा की, बनिस्पत किसी ठोस कदम या आशान्वित भविष्य की चर्चा के. वे संसद में प्रधानमंत्री को चोर कहे जाने पर मर्माहत दिखे, पर उन्हें दिलेरी से स्वीकार करना चाहिए था कि लूट करनेवालों के प्रति सरकार का रवैया नरम है.
क्या वे सरकार के मुखिया नहीं हैं? कोल ब्लॉक की गायब फाइलों के बारे में उन्होंने कहा कि वे उन फाइलों के रखवाले नहीं है? क्या वे प्रधानमंत्री पद के अधिकार और कर्तव्यों से अवगत नहीं हैं? क्या वे बतायेंगे कि उन फाइलों का रखवाला तब कौन है? क्या वे अपना पल्ला नहीं झाड़ रहे?
डॉ हेम श्रीवास्तव, बरियातु, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










