स्थानीयता नीति से पूर्व नियुक्तियां न हों

Published at :09 May 2015 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
स्थानीयता नीति से पूर्व नियुक्तियां न हों

झारखंड के बिहार से अलग होने के बाद से लेकर आज तक स्थानीयता की नीति न तो तय हुई है और न ही नियोजन की नीति तैयार की गयी है. इस कारण मूलवासियों एवं आदिवासियों को पलायन व बेरोजगारी का दंश ङोलना पड़ रहा है. भारत के सभी राज्यों का अपनी स्थानीयता की नीति परिभाषित […]

विज्ञापन
झारखंड के बिहार से अलग होने के बाद से लेकर आज तक स्थानीयता की नीति न तो तय हुई है और न ही नियोजन की नीति तैयार की गयी है. इस कारण मूलवासियों एवं आदिवासियों को पलायन व बेरोजगारी का दंश ङोलना पड़ रहा है.
भारत के सभी राज्यों का अपनी स्थानीयता की नीति परिभाषित है, लेकिन झारखंड में बीते डेढ़ दशक के बाद भी यह संभव नहीं हो सका है.
यहां जितनी भी नियुक्तियां हो रही हैं, उसमें 80 फीसदी से अधिक अभ्यर्थी राज्य के बाहर के हैं. जब तक स्थानीयता एवं नियोजन नीति पूरी तरह से तैयार नहीं कर ली जाती, तब तक राज्य में सरकारी स्तर पर कोई नयी नियुक्ति नहीं की जानी चाहिए. स्थानीयता और नियोजन नीति के तैयार होने या फिर घोषित होने तक सरकार को इस पर रोक लगा देनी चाहिए. तिकड़मियों की वजह से लगातार नियुक्तियां हो रही हैं.
कलीमुद्दीन, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola