धीमी गति में सजा, तेज गति से जमानत

Published at :08 May 2015 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
धीमी गति में सजा, तेज गति से जमानत

06 मई, दिन-बुधवार, ज्यों-ज्यों दिन का तापमान चढ़ रहा था, पूरा देश बैसाख की गरमी से झुलस रहा था. लेकिन उस दिन उमस और गरमी सबसे ज्यादा परेशान उस हस्ती को कर रही थी, जो कई सालों से भारतवासियों के दिलों पर राज कर रहा था. 13 साल पहले ‘हिट एंड रन’ मामले में बुरी […]

विज्ञापन
06 मई, दिन-बुधवार, ज्यों-ज्यों दिन का तापमान चढ़ रहा था, पूरा देश बैसाख की गरमी से झुलस रहा था. लेकिन उस दिन उमस और गरमी सबसे ज्यादा परेशान उस हस्ती को कर रही थी, जो कई सालों से भारतवासियों के दिलों पर राज कर रहा था.
13 साल पहले ‘हिट एंड रन’ मामले में बुरी तरह फंसे सुपरस्टार सलमान खान उस वक्त मुंबई में अदालत के कटघरे में खड़े होकर अपने फैसले का इंतजार कर रहे थे. वे कोर्ट परिसर में अचानक गुल हुई बिजली के कारण पसीने से तर-ब-तर थे.
जैसे ही फैसला आया, वे कटघरे में घुटने के बल बैठ गये और रोने लगे. कारण यह कि कानून ने उन्हें सुपरस्टार होने का भी फायदा नहीं दिया. चौंकानेवाली बात यह भी है कि 13 साल तक चलनेवाले इस केस में फैसला होने के तीन घंटे के अंदर उन्हें जमानत भी मिल जाती है. धीमी गति में सजा, तीव्र गति से बेल.
शशिशेखर बल, करौं, देवघर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola