अब भी लोगों को है अच्छे दिनों की आस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2015 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने जन्मदिन को झारखंड के लोगों के नाम समर्पित किया. एक तरफ गोहत्या व गोमांस के व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया.दूसरी तरफ वह काम किया कि झारखंड बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर ही नहीं होगा, बल्कि आनेवाले समय में फाजिल बिजली उत्पादन होने के कारण अन्य राज्यों को आपूर्ति भी […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने जन्मदिन को झारखंड के लोगों के नाम समर्पित किया. एक तरफ गोहत्या व गोमांस के व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया.दूसरी तरफ वह काम किया कि झारखंड बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर ही नहीं होगा, बल्कि आनेवाले समय में फाजिल बिजली उत्पादन होने के कारण अन्य राज्यों को आपूर्ति भी कर सकेगा.
अगर ऐसा होता है, तो वास्तव में यहां के लोगों को अगले तीन सालों में 24 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो जायेगी. वह भी 2.73 रुपये प्रति इकाई की दर से. यह अपने आप में एक उपलब्धि होगी तथा इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं.
हम सब कामना करते हैं कि ऐसा संभव हो जाये, ताकि मुख्यमंत्री का जन्मदिन आनेवाले समय में धूमधाम से राज्य के लोग मनायें. उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अपने कार्यो से झारखंड के लोगों के अच्छे दिन ला देंगे.
डॉ भुवन मोहन, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




