अवैध दोहन से बाधित रहेगा विकास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2015 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

आज झारखंड राज्य को बने हुए लगभग 15 साल होने को है. परंतु आज भी यहां की स्थिति बहुत ही दयनीय और परेशान करनेवाली है. इसका एक प्रमुख कारण राज्य की राजनीतिक अस्थिरता रही है. क्या आप कभी सोच सकते हैं कि कोई निर्दलीय विधायक भी मुख्यमंत्री बन सकता है? पर हमारे राज्य में ये […]
विज्ञापन
आज झारखंड राज्य को बने हुए लगभग 15 साल होने को है. परंतु आज भी यहां की स्थिति बहुत ही दयनीय और परेशान करनेवाली है. इसका एक प्रमुख कारण राज्य की राजनीतिक अस्थिरता रही है.
क्या आप कभी सोच सकते हैं कि कोई निर्दलीय विधायक भी मुख्यमंत्री बन सकता है? पर हमारे राज्य में ये सब मुमकिन है. झारखंड में किसी भी खनिज संपदा की कमी नहीं है. फिर भी यहां की आम जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर है. समस्या इतनी गंभीर है कि यहां के कुछ लोगों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं है.
वहीं, राज्य के अमीर पूंजीपति अपने फायदे के लिए अवैध रूप से सभी खनिज संपदा का दोहन कर रहे हैं. बालू से लेकर कोयला की अवैध रूप से खनन एवं खरीद-फरोख्त जब तक जारी रहेगा, तब तक हमारा राज्य आगे नहीं बढ़ सकता.
आदित्य शर्मा, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




